बिजनेस

Stock Market: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर मार्केट, इन कंपनियों के स्टॉक में भारी गिरावट, निवेशकों के डूबे हजारों करोड़

Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी, मीडिया और प्राइवेट बैंक सेक्टरों में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.35 बजे सेंसेक्स 371.74 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,743.43 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 104.25 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,356.05 पर था.

गिरावट के साथ खुला बाजार

निफ्टी बैंक 349.75 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,867.05 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 567.80 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,872.30 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 252.05 अंक या 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,946.10 पर था.

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लिप-फ्लॉप टैरिफ पॉलिसी और इससे उत्पन्न अनिश्चितता ने अमेरिकी शेयर बाजारों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा, “कल एसएंडपी 500 और नैस्डैक में क्रमश: 2.6 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो ट्रंप के टैरिफ और साल के अंत तक अमेरिका में मंदी की संभावना के प्रति बाजार की प्रतिक्रिया है. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि स्थिति कैसे ठीक होती है.”

बाजार में चल रहे सुधार का एक महत्वपूर्ण परिणाम यह है कि भारत अब अमेरिका से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. पिछले एक महीने के दौरान, एसएंडपी 500 में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई है, निफ्टी में केवल 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई है. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉलर इंडेक्स ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के समय 109.3 से गिरकर अब 103.71 पर आ गया है.

इन कंपनियों के बिखरे शेयर

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, जोमैटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, टीसीएस, पावरग्रिड, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे. जबकि, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स और टाइटन टॉप गेनर्स रहे.

पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 2.08 प्रतिशत गिरकर 41,911.71 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.70 प्रतिशत गिरकर 5,614.56 पर और नैस्डैक 4.00 प्रतिशत गिरकर 17,468.32 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 से भारतीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा, 3.5 लाख करोड़ का आर्थिक लाभ

एशियाई बाजारों में जापान, सोल, बैंकॉक, चीन, जकार्ता और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 10 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 485.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 263.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

10 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

12 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

24 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

30 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

43 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago