देश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, आगे की कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय को भेजा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर  कर लिया है. इस्तीफा मंजूर करने के बाद राष्ट्रपति ने आगे की कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया है. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की देर शाम को राष्ट्रपति को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पत्र लिखकर इस्तीफा दिया था.

स्वास्थ्य कारणों के चलते Jagdeep Dhankhar ने दिया इस्तीफा

जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने इस्तीफे में संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का उल्लेख किया है, जिसके तहत वे इस पद से मुक्त हुए हैं. उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने अपने पत्र में कहा कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया. उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई, जिनके साथ उनके कार्यकाल में एक शानदार और सहयोगात्मक संबंध रहा. उन्होंने लिखा, “आपके समर्थन और सुखद कार्य संबंधों के लिए मैं आभारी हूं.”

यह भी पढ़िए: देश के उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्‍तीफा, स्वास्थ्य कारणों से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त हुए

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद के सहयोग की भी सराहना की, जिसने उनके कार्यकाल को सार्थक बनाया. उप-राष्ट्रपति ने कहा कि संसद के सभी माननीय सदस्यों से मिला प्यार और विश्वास उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा. उन्होंने अपने अनुभवों को अमूल्य बताया और भारत की प्रजातंत्र में सेवा करने को गर्व का क्षण कहा.

यह भी पढ़ें- क्या उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से थे नाराज, बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा ? जानिए सब कुछ

भारत की प्रगति और भविष्य के प्रति विश्वास

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने भारत की आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखने को सौभाग्य बताया. उन्होंने कहा, “इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना एक सच्चा सम्मान रहा.” इस्तीफे के साथ उन्होंने भारत की वैश्विक उन्नति और भविष्य के प्रति अटूट विश्वास जताया.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago