Bharat Express DD Free Dish

क्या उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से थे नाराज, बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा ? जानिए सब कुछ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद सदन के नेता जेपी नड्डा ने सफाई दी है.

सोमवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया. ये खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई. सब सोचने लगे आखिर हुआ क्या? 2022 में जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था. उनका कार्यकाल 2027 में खत्म हो रहा था. धनखड़ कार्यकाल को पूरा ना करने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं. इससे पहले इस सूची में कृष्णकांत और वीवी गिरी का नाम शामिल है.

क्या धनखड़ नाराज थे ?

जो खबरें निकलकर सामने आ रही है उसकी माने तो 4 बजकर 30 मिनट पर BAC की दूसरी मीटिंग हुई. इस मीटिंग में सरकार के तरफ से सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन उपस्थित थे. बता दें, मुरुगन ने BAC की मीटिंग को दूसरे दिन करने के लिए बोला था. BAC की मीटिंग में जेपी नड्डा और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के उपस्थित ना होने से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) नाराज बताए जा रहे थे. पहले भी दो बार BAC की मीटिंग हो चुकी थी लेकिन उसका कोई भी परिणाम नहीं निकला था.

जेपी नड्डा की सफाई

अब इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि

“मैं और किरण रिजीजू (Kiren Rijiju) ने BAC की मीटिंग में इसलिए हिस्सा नहीं लिया क्योंकि हमलोग संसदीय कार्य में व्यस्त थे. इसके लिए बैठक के पूर्व में ही उपराष्ट्रपति के ऑफिस को खबर दे दी गई थी. वहीं उन्होंने आगे कहा कि जो मैंने बोला था कि जो मैं बोल रहा हूं वहीं ऑन रिकॉर्ड जाएगा तो ये विपक्ष में बैठे साथी सांसदों के लिए था, ना की उपराष्ट्रपति के लिए.”

इसे भी पढे- Bihar Election 2025: चुनाव आते ही बिहार में इस्तीफे की झड़ी! अब बिहार शिक्षा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा

जयराम रमेश का एक्स पोस्ट

कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पहले हुई बैठक में दोनों नेता शामिल हुए थे. इसके बाद यह तय हुआ कि BAC की मीटिंग 4 बजकर 30 मिनट पर होगी, लेकिन इस बैठक में सदन के नेता और जेपी नड्डा शामिल नहीं हुए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read