देश

‘स्कूलों के एंट्री-एग्जिट गेट से लेकर लाइब्रेरी, लैब, कैंटीन और खेल के मैदान तक’, CBSE ने दिए हाई रेजोल्यूशन वाले CCTV कैमरे लगाने के आदेश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बच्‍चों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा फैसला लिया. सीबीएसई ने स्कूलों के एंट्री और एग्जिट गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है.

CBSE ने जारी किया आदेश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों से प्रवेश और निकास द्वार पर ऑडियो-विजुअल सुविधा के साथ उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है. सीबीएसई ने यह कदम स्कूलों में सुरक्षा के संबंध में उठाया है.

सीबीएसई के मुताबिक, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अनुसार, “स्कूलों में सीसीटीवी की नियमित निगरानी और रखरखाव किया जाना आवश्यक है. इसलिए, स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने संशोधन करने का निर्णय लिया है.”

कहां-कहां लगेंगे कैमरे?

CBSE के मुताबिक, स्कूल के सभी प्रवेश और निकास द्वार, लॉबी, गलियारों, सीढ़ियों, सभी कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कैंटीन क्षेत्र, स्टोर रूम, खेल के मैदान और शौचालयों व वॉशरूम को छोड़कर अन्य सामान्य क्षेत्रों में ऑडियो-विजुअल सुविधा के साथ उच्च रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, जिससे वास्तविक समय में ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग हो.

इन सीसीटीवी कैमरों में कम से कम 15 दिनों की फुटेज रखने की क्षमता वाला स्टोरेज डिवाइस लगा होना चाहिए. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि 15 दिनों का बैकअप सुरक्षित रखा जाए, जिसे आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी उपयोग कर सकें. सभी संबद्ध स्कूल बच्चों की सुरक्षा के लिए इस प्रावधान का पालन करेंगे.

यह भी पढ़ें- क्या उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से थे नाराज, बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा ? जानिए सब कुछ

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अगले साल से 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी. परीक्षा दो फेज में आयोजित होगी. पहले चरण की परीक्षा फरवरी और दूसरे चरण की मई में आयोजित होगी. पहले चरण की परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि दूसरा चरण वैकल्पिक होगा.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

2 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

14 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

17 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

43 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

45 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

53 minutes ago