Droupadi Murmu Gaya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शनिवार (20 सितंबर 2025) को बिहार के गया पहुंचेंगी. वह यहां प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगी.
विष्णुपद मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू ‘पिंडदान’ और ‘तर्पण’ जैसे अनुष्ठान करेंगी. हिंदू परंपरा के अनुसार यह कर्म दिवंगत आत्माओं के मोक्ष और शांति के लिए किए जाते हैं.
गया हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दौरान पिंडदान के लिए सबसे पवित्र स्थल माना जाता है. फल्गु नदी किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर हर साल हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. राष्ट्रपति का यह दौरा इसी महत्व को और विशेष बना रहा है.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 20 सितंबर को गया स्थित विष्णुपद मंदिर में पूजा करेंगी. उनके लिए विशेष मार्ग तय किया गया है, जिसमें गेट नंबर-5, बाईपास, नारायणी पुल और बंगाली आश्रम शामिल हैं. इसके बाद वह इसी रास्ते से एयरपोर्ट लौटेंगी.
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. इनमें दोमुहान से सिकरिया मोड़, गेट नंबर-5 से सिटी पब्लिक स्कूल और चंद चौरा से बंगाली आश्रम तक के रास्ते शामिल हैं.
लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. इनमें गुलहरिया चक मोड़, चाकंद रेलवे क्रॉसिंग, कंडी नवादा, कुकरा मोड़, मेहता पेट्रोल पंप और सिटी पब्लिक स्कूल से जुड़ा बोधगया-फोर लेन मार्ग शामिल है. मंदिर के पास ड्रॉप गेट लगाए गए हैं. श्रद्धालुओं को आगे पैदल जाने की अनुमति दी जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…
Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…
झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…
बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…
Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…