देश

Baba Vanga Predictions: 2026 में होगा तीसरा विश्व युद्ध, एलियंस का आगमन और AI का कब्जा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर चर्चा में, जानें कितनी है सच्चाई

Baba Vanga Predictions: 2026 आने को है, और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में हैं. जिनके लिए ये बातें सिर्फ अफवाह हैं, उनके लिए भी कुछ हिस्से चिंताजनक से लगते हैं. आइए जानें क्या कहती हैं उस रहस्यवादी साध्वी की ज़ुबानी वो बातें जिससे लोग दंग रह जाते हैं.

सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है ये भविष्यवाणी कि 2026 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है. सुना जा रहा है कि ये संघर्ष पूर्वी देशों से शुरू होगा और धीरे-धीरे पश्चिमी दुनिया तक पहुंचेगा.

वेंगा ने यह भी कहा कि रूस से एक ऐसा नेता उभरेगा जो “विश्व नेतृत्व” की भूमिका निभाएगा. कुछ लोग इसे पुतिन से जोड़ रहे हैं. साथ में चीन के ताइवान पर प्रभाव बढ़ाने की बातें भी उड़ी हैं.

एलियंस से मिलना, या विज्ञान कथा?

वेंगा के अनुयायियों का मानना है कि नवंबर 2026 में इंसानों और एलियनों के बीच संपर्क हो सकता है. एक विशाल अंतरिक्ष यान आकाश से पृथ्वी की ओर आएगा ये भविष्यवाणी सुनने में जैसे किसी sci-fi फिल्म की स्क्रिप्ट लगती है. लेकिन उनकी मान्यता ये है कि एलियन का आगमन इंसानों के लिए एक नया अध्याय खोल सकता है.

क्या AI इंसानों को कर देगी नियंत्रित?

बाबा वेंगा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में भी एक डराने वाला अनुमान लगाया है कि 2026 में AI इतनी विकसित हो जाएगी कि वह इंसानों की जिंदगी में हर जगह दखल देगी. नौकरी हो या व्यक्तिगत रिश्ते, हर जगह AI का असर बढ़ेगा, कहना है कि इसे टाला नहीं जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- गजब! Google स्क्रीन अभी पड़ गया राहु का असर, जानिये कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?

धरती को हो सकती है भारी क्षति

AI और एलियन्स से ज्यादा भयावह दिखती है वो भविष्यवाणी जिसमें प्राकृतिक आपदाओं की बात कही गई है. भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, तथा जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाएं इस साल जोर पकड़ सकती हैं.

उनके अंदाजे के मुताबिक, धरती का करीब 7-8 प्रतिशत हिस्सा इन आपदाओं से प्रभावित हो सकता है. यह सिर्फ नुकसान नहीं होगा जीवन, जीव-जंतु और पारिस्थितिक तंत्र को गहरा झटका लग सकता है.

जहां समर्थक कहते हैं कि बाबा वेंगा की कई पुरानी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं, वहीं आलोचक इन्हें सिर्फ अटकलें और कल्पनाएँ मानते हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो भविष्यवाणियों में सबूतों की कमी है, और अक्सर सोचने-समझने पर ये बातें सिर्फ भीषण कल्पनाएं लगती हैं.

बाबा वेंगा कौन थीं?

वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा, जिन्हें बाबा वेंगा नाम से जाना गया, का जन्म 1911 में हुआ था. एक तूफान की चपेट में आने के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई, कहा जाता है कि तभी से उन्होंने भविष्य देखने की शक्ति पाई.

जिंदगी के बीते वर्षों में उन्होंने न सिर्फ सामान्य जनता बल्कि राजनीति और शक्ति की दुनिया के लोगों में भी अपनी भविष्य-द्रष्टा के तौर पर पहचान बनाई. 1996 में उनका देहांत हुआ, लेकिन उनकी बातें आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

17 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago