देश में छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सोमवार को छठ पूजा का तीसरा दिन है. इस क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में छठ पूजा समारोह में भाग लिया, जहां श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया. राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की.
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं. यह त्योहार सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करने और मां प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है. मेरी मंगलकामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करे.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि देशभर के अपने परिवारजनों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनंत शुभकामनाएं. इस पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की हमारी परंपरा बहुत विशिष्ट है. सूर्यदेव की कृपा से सबका कल्याण हो, सबको जीवन में सुख-संपदा और सफलता की प्राप्ति हो, यही कामना है. जय छठी मईया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! उमंग, उत्साह और उल्लास से भरा यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार करे. छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे. जय छठी मईया.”
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आधिकारिक ‘एक्स’ संदेश में कहा, “लोक आस्था और भगवान भास्कर के प्रति अगाध श्रद्धा को समर्पित छठ महापर्व की आप सभी को कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. यह पर्व आस्था, लोक संस्कृति, समर्पण और त्याग का अद्भुत संगम है, जो सूर्य देवता और प्रकृति के प्रति मानव के सबसे पवित्र संबंध को दर्शाता है. छठ का प्रत्येक अर्घ्य जीवन में प्रकाश, सत्य और संतुलन का संदेश देता है. मैं छठी मईया और भगवान सूर्य से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी के जीवन को सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय आशीर्वाद से परिपूर्ण करें. जय छठी मईया!”
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी खरीद योजनाओं को दी मंजूरी, ₹15,095 करोड़ में होगी दलहन-तिलहन की खरीद
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…