देश

संसद में खाली कुर्सियों को संबोधित करते रहे प्रेसिडेंट मुइज्जू, विपक्षी पार्टियों ने किया बहिष्कार

India Maldives Row: मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू खाली संसद को संबोधित कर रहे हैं. उनके संबोधन की सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि संसद में कुछ ही सांसद मौजूद हैं. वहीं अधिकतर कुर्सियां खाली हैं. बता दें कि मालदीव की दो मुख्य विपक्षी पार्टियां डेमोक्रेटिक और डेमाक्रेट पार्टी ने संसद में मुइज्जू के संबोधन का बहिष्कार किया. ऐसे में जैसे ही मुइज्जू बोलने लगे सभी सदस्य उठकर चले गए. उसके बाद मुइज्जू को खाली कुर्सियों को ही संबोधित करना पड़ा.

स्थानीय मीडिया आउटलेट की मानें तो प्रेसिडेंट मुइज्जू का संबोधन का सुबह 9 बजे शुरू हुआ. मालदीव के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति को साल के पहले सत्र को संबोधित करना होता है. इस दौरान प्रेसिडेंट देश के लिए अपने विजन को जनता के सामने रखता है. हालांकि जानकारों की मानें तो मुइज्जू एक बार फिर भारत को लेकर अपनी नफरत दिखा सकते हैं.

भारत के समर्थन में विपक्षी पार्टियां

बता दें कि पिछले महीने राजनयिक विवाद के बाद एमडीपी और डेमोके्रट दोनों ने कहा कि भारत मालदीव का सबसे पुराना सहयोगी है. इसके बाद दोनों ही पर्टियों ने मौजूदा प्रशासन पर भारत विरोधी रूख अपनाने का आरोप लगाया. इसके बाद उन्होंने एक बयान में कहा कि किसी भी विकास भागीदार और विशेष रूप से देश के सबसे पुराने सहयोगी को अलग करना देश के दीर्घकालीन विकास के लिए बेहद हानिकारक होगा.

यह है विवाद

बता दें कि भारत और मालदीव में इन दिनों तनाव चरम पर है. पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चुनाव के दौरान इंडिया आउट कैंपेन चलाया था. इसके बाद जब वे प्रेसडिेंट बने तो उन्होंने भारत को 15 मार्च से पहले अपने 75 सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा. उसके बाद पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया और भारत समेत दुनियाभर के लोगों से लक्षद्वीप घुमने के लिए कहा. इससे मालदीव चिढ़ गया और वहां के मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago