मनोरंजन

‘मुझे पब्लिसिटी नहीं चाहिए…’, पूनम पांडे ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, ऐसे की बोलती बंद

Poonam Pandey Reply To Trolls: इन दिनों एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. बीते 2 फरवरी को, एक्ट्रेस की मैनेजर ने पूनम पांडे के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई है. इस खबर को सुनते ही पूनम पांडे के फैंस और उनके जानने वाले गहरे दुख में चले गए थे. सभी ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया था, लेकिन इसके अगले ही दिन खुद पूनम ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि वह जिंदा हैं और स्वस्थ है. पूनम ने बताया कि ऐसा उन्होंने नेक इरादे से किया था, वो चाहती थी लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाए.

पूनम पांडे की हरकत से नाराज हुए सितारे (Poonam Pandey Reply To Trolls)

पूनम की डेथ खबर से लोगों को बेहद दुख हुआ था, लेकिन जैसे ही सबको पता चला कि वो जिंदा हैं, तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. पूजा भट्ट से लेकर मुनव्वर, शार्दुल पंडित, दिशा परमार, करण कुंद्रा और टीना दत्ता ने कहा कि पूनम ने ऐसा publicity के लिए किया. एक्ट्रेस की इस ओछी हरकत से तमाम सितारे उनसे काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि पूनम का ते तरीका बहुत ज्यादा गलत है, उन्होंने लोगों की भावनाओं का मजाक बनाया है.

पूनम पांडे ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब (Poonam Pandey Reply To Trolls)

मरने की झूठी खबर के बाद से ही पूनम पांडे को लगातर ट्रोल किया जानें लगा, लेकिन अब एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि मुझे publicity की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि कैंसर कितना खतरनाक होता है क्योंकि उनकी मां थ्रोट कैंसर से गुजर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : Grammy Awards में इंडिया की धूम, फ्यूजन बैंड Shakti और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने बढ़ाया देश का मान

पूनम पांडे ने कहा- सब कुछ नेक इरादे से किया (Poonam Pandey Reply To Trolls)

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने ये काम एक नेक इरादे से किया था। एक ऐसा कैंसर जिसका इलाज किया जा सकता है, उसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं थी। इस बीमारी की वजह से न जाने कितनी महिलाओं को अपनी जान गवानी पड़ी। पूनम ने आगे कहा कि मुझे इस तरह से publicity की जरूरत नहीं है। लोग मेरी डेथ के बारे में जानने के बाद अब सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी जानने को इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग सर्वाइकल कैंसर के बारे में खुलकर बात करते तो वह ऐसा कभी नहीं करती। एक्ट्रेस ने बताया कि इस पूरे मामले में उनकी PR Team का कोई हाथ नहीं है।

Uma Sharma

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

26 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

36 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago