राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में अनेक वर्षों तक काम करने की कामना करती हूं.”
पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हमारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उन्हें हमारे संविधान का बहुत ज्ञान है, जो एक अग्रणी वकील के रूप में उनके वर्षों के काम से झलकता है. उन्होंने राज्यसभा की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं. समाज सेवा के प्रति उनकी रुचि भी बहुत अधिक है. ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं.”
दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्हें उनके राजनेता जैसे दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति जुनून के लिए व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है. कई मुद्दों पर उनकी बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि महान शक्ति का स्रोत है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय संविधान के बारे में उनके अद्भुत ज्ञान के लिए जाने जाते हैं, उनकी बुद्धिमत्ता और दृढ़ता की भी प्रशंसा की जाती है. हमारा राष्ट्र उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शिता के लिए आभारी है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”
दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. भारत की प्रगति और समृद्धि के लिए उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है. हमारे देश के विकास में उनका अमूल्य योगदान उल्लेखनीय है. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…