Drinkable Sunscreen: गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. चिलचिलाती धूप, तपन, उमस का प्रकोप शुरू हो चुका है. ऐसे में बाहर निकलते वक्त त्वचा को सूर्य की किरणों से सुरक्षित रखना जरूरी है. सनस्क्रीन एक बेहतर ऑप्शन है. हालांकि, इंटरनेट पर आजकल लगाने वाला नहीं, बल्कि पीने वाला सनस्क्रीन छाया हुआ है. आपको सुनने में यह थोड़ा अजबी लग सकता है क्योंकि हम सनस्क्रीन को आमतौर पर त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं न कि पीने के लिए. लेकिन इन दिनों बाजार में ड्रिंकेबल सनस्क्रीन काफी पॉपुलर हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में.
ड्रिंकेबल सनस्क्रीन का मतलब ये नहीं कि जो आप पहले से त्वचा के लिए इस्तेमाल कर रहे थे वो आप पी जाएंगे. ड्रिंकेबल सनस्क्रीन एक प्रकार का लिक्विड और कैप्सूल फॉर्म में मिलने वाला सप्लीमेंट है. इस सप्लीमेंट को पानी में मिलाकर या पानी के साथ पीने से ये शरीर को अंदर से सुरक्षित रखता है.
गर्मी के मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने की जरूरत होती है. सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन बेहद अहम है. आपकी त्वचा को अंदर से बाहर तक सुरक्षित रखने की कड़ी में सनस्क्रीन पहला कदम है. बाजार में अब ड्रिंकेबल सनस्क्रीन आ गया है, जिसे स्किन पर लगाने की बजाय पीना होगा. इसके बाद यह शरीर में जाकर स्किन के प्रोटेक्शन का काम करेगा. ‘ड्रिंकेबल सनस्क्रीन’ से शरीर के अंदर ऐसे तत्व एक्टिव हो जाते हैं, जो त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करते हैं. इसे पीने के बाद धूप में सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में करें इन 7 ‘सुपरफूड’ का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने और तरोताजा रखने का करते हैं काम
विशेषज्ञ भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह त्वचा को सुरक्षित रखने में कारगर है. वे बताते हैं, “ड्रिंकेबल सनस्क्रीन एक तरह का लिक्विड सप्लीमेंट है, जिसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी त्वचा को सनबर्न, काले धब्बे, चेहरे पर होने वाले मुहांसों और समय से पहले बूढ़ा होने यानी झुर्रियों से बचाते हैं. इसे केवल एक बार पीने की जरूरत होती है, आप चाहें तो दो बार भी पी सकते हैं. इससे कोई दाग नहीं पड़ता, कोई चिंता नहीं! बस पानी में मिलाकर पीना होता है और आप पूरे दिन सुरक्षित रह सकते हैं.”
ड्रिंकेबल सनस्क्रीन के फायदों पर नजर डालें तो इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से भी सुरक्षित करते हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई स्किन को स्ट्रेस से दूर रखने के साथ ही मुलायम भी बनाते हैं. यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करते हैं और चेहरे पर निखार लाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…