Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में गुलाम नबी आज़ाद को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली… शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

गुलाम नबी आज़ाद इस वक्त खाड़ी देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वर्तमान में चिकित्सकीय देखरेख में हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद को फ़ोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके “शीघ्र स्वस्थ होने” की कामना की. गुलाम नबी आज़ाद इस वक्त खाड़ी देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वर्तमान में चिकित्सकीय देखरेख में हैं. भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की.

प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने और उसका पर्दाफाश करने के लिए कुवैत गया था. यात्रा के दौरान बीमार होने के बाद गुलाम नबी आज़ाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पांडा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के आधे रास्ते में गुलाम नबी आज़ाद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उनकी हालत स्थिर है, वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं और उन्हें कई परीक्षण और प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.”


76 वर्षीय जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा, “यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि कुवैत में भीषण गर्मी के कारण मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ने के बावजूद, ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूँ और ठीक हो रहा हूँ. सभी टेस्ट के नतीजे सामान्य हैं. आपकी चिंता और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद – यह वास्तव में बहुत मायने रखता है!”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital