देश

“भारत कतर के भाईचारे वाले राज्य की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है,” पीएम मोदी ने अमीर शेख तमीम बिन हमद से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इजरायल द्वारा कतर की राजधानी दोहा में किए गए हमलों पर चिंता व्यक्त की. इसे लेकर उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बातचीत की. पीएम नरेंद्र ने खुद इसकी जानकारी दी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की. भारत कतर के भाईचारे वाले राज्य की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है.

उन्होंने आगे कहा कि हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से मुद्दों के समाधान और तनाव को बढ़ने से रोकने का समर्थन करते हैं. भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है.

एयरस्ट्राइक कर इजरायल ने हमास को बनाया था निशाना

इससे पहले इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने दोहा में हमास के नेताओं को टारगेट पर लेकर एयर स्ट्राइक की. आईडीएफ और शिन बेट ने घोषणा की कि इजरायली वायु सेना की ओर से किए गए हमले में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया गया. वहीं कतर ने इस हमले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है.

द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इस बयान में कतर का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है, लेकिन यह दोहा में बड़े विस्फोटों की खबरों के बाद आया है, जहां हमास का शीर्ष नेतृत्व रहता है. बयान में कहा गया है, “हमले में मारे गए नेतृत्व के सदस्य 7 अक्टूबर के नरसंहार को अंजाम देने और इजरायल के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.”

सेना ने दावा किया कि उसने हमले में नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए, जिसमें सटीक हथियारों और अन्य खुफिया जानकारी का इस्तेमाल भी शामिल है. इजरायली मीडिया हाउस चैनल 12 के अनुसार, कतर में हमास नेतृत्व पर हमले का आधिकारिक नाम ‘अत्जेरेट हादिनट’ है, जिसका मोटे तौर पर अर्थ है ‘कयामत का दिन.’


ये भी पढ़ें:  नेपाल के सियासी संकट में हुआ नया खेल! Gen-Z के ‘फेवरेट’ बालेन शाह ने आखिरी मौके पर दिया बड़ा झटका


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

2 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago