देश

गुजरात की राजधानी को सौगात: PM Modi 27 मई को करेंगे गांधीनगर सिविल अस्पताल में कार्डियक सेंटर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर सिविल अस्पताल में 27 मई को अत्याधुनिक कार्डियक सेंटर का ई-उद्घाटन करेंगे. महात्मा मंदिर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा. यह नया कार्डियक सेंटर गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में हृदय और तंत्रिका संबंधी रोगों के उपचार में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है.

गांधीनगर सिविल अस्पताल के 600 बिस्तरों वाले नवनिर्मित भवन में हार्ट एंड न्यूरो केयर यूनिट स्थापित की गई है. इस यूनिट में अत्याधुनिक कैथेटर लैब और दो हाईटेक ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं, जो हृदय और तंत्रिका तंत्र से संबंधित जटिल सर्जरी और उपचार के लिए सुसज्जित हैं. यह केंद्र एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी और अन्य उन्नत नैदानिक प्रक्रियाओं की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे मरीजों को अब इन उपचारों के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा.

84 करोड़ रुपए की लागत से हुआ निर्माण कार्य

इस कार्डियक सेंटर का निर्माण लगभग 84 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है. यह सुविधा न केवल हृदय रोगियों के लिए, बल्कि मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों के मरीजों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगी. अत्याधुनिक तकनीकों से लैस यह केंद्र स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा. इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि मरीजों को अपने घर के नजदीक ही विश्वस्तरीय उपचार मिल सकेगा.

100 बेड की क्षमता, 2 ऑपरेशन थियेटर, 1 आईसीयू

यह कार्डियक बिल्डिंग ग्राउंड प्लस तीन मंजिल वाली है. इसमें 100 बेड की क्षमता, दो ऑपरेशन थियेटर, एक आईसीयू, विशेष कक्ष और अन्य सुविधाएं हैं. ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी, टीएमटी, इको और ईसीजी रूम, एक्स-रे, सोनोग्राफी और स्टोर हैं. पहली मंजिल पर 18-18 बेड, दो आईसीयू और आइसोलेशन विभाग, दो ऑपरेशन थियेटर और पांच बेड का आईसीयू है. दूसरी मंजिल पर 18 बेड का आईसीयू, एक आइसोलेशन बेड और 22 जनरल बेड हैं. तीसरी मंजिल पर पांच विशेष कक्ष और एक प्रशासनिक कार्यालय है.

प्राथमिकता लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की

गांधीनगर सिविल अस्पताल की अधीक्षक मीता पारिख ने कहा कि पीएम मोदी 27 मई को यहां आने वाले हैं. वर्चुअल उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हमारी प्राथमिकता लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की है. हम इसके लिए तैयार हैं. मोदी सरकार के आने के बाद से तमाम योजनाओं के जरिए लोगों को इलाज का लाभ मिला है और हमारी कोशिश जनता को बेहतर इलाज देने की होगी.

ये भी पढ़ें: बिहार में अमृत भारत योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प, आमजन ने PM Modi का यूं जताया आभार

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

26 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

41 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

43 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

1 hour ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago