उत्तर प्रदेश

गोरखपुर संप्रेक्षण गृह में 71 बाल अपचारियों की दुर्दशा पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह गोरखपुर में बाल अपचारियों की दुर्दशा के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता की पीठ ने की. कोर्ट सचिव महिला एवं बाल कल्याण और महानिदेशक बाल कल्याण विभाग को इस मामले में जानकारी देने का निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई चार जुलाई को होगी.

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख कर इस मामले से अवगत कराया था. इसके बाद चीफ जस्टिस के आदेश से राजकीय संप्रेक्षण गृह गोरखपुर में अमानवीय ढंग से रखे गए 71 बाल अपचारियों की दुर्दशा को लेकर जनहित याचिका कायम की गई है. इस जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई.

जस्टिस शेखर कुमार यादव ने एक दैनिक समाचार पत्र में देवरिया से छपी खबर को लेकर स्वत: संज्ञान लेकर रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर इस मामले को जनहित याचिका मानते हुए चीफ जस्टिस के समक्ष प्रस्तुत करने का अनुरोध किया था. जस्टिस यादव के पत्र पर चीफ जस्टिस ने इस मामले को जनहित याचिका कायम कर दो जजों की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए 23 मई को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.

मामले के अनुसार राजकीय संप्रेक्षण गृह गोरखपुर में पाठशाला के आटे में कीड़ा होने का आरोप लगा है. यह भी बताया गया है कि 100 बालकों की क्षमता वाले संप्रेक्षण गृह में गोरखपुर मंडल के जिलों के 257 बालक रह रहे हैं. इस अव्यवस्था का खुलासा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव व अपर जिला जज के निरीक्षण में हुआ है.

ये भी पढ़ें: गुजरात की राजधानी को सौगात: PM Modi 27 मई को करेंगे गांधीनगर सिविल अस्पताल में कार्डियक सेंटर का उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण, डांडिया महोत्सव में भी हुए शामिल

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

15 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

2 hours ago