देश

प्रिंस आगा खान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच हुई बातचीत में भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.

बैठक के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि भारत आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपने रिश्तों को काफी महत्व देता है. यह साझेदारी मानवीय विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की साझा सोच पर आधारित है.

सामाजिक विकास से लेकर सौर ऊर्जा तक चर्चा

गृह मंत्री के मुताबिक, बैठक में सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों और प्राकृतिक खेती जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से बातचीत हुई. प्राकृतिक खेती के साथ मोटे अनाज यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार किया गया.

अमित शाह ने कहा कि भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क सतत विकास के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी जारी रखेंगे. बैठक को दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को नए क्षेत्रों तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इससे पहले प्रिंस रहीम आगा खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन में हुई इस बैठक के दौरान मुर्मु ने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के सामाजिक और विकास से जुड़े कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि गैर-लाभकारी संस्थाओं का सरकार के साथ मिलकर काम करना आम लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है.

उपराष्ट्रपति से भी हुई अहम बातचीत

प्रिंस आगा खान ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की. इस दौरान जल और स्वच्छता, महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूह, शिक्षा और सामुदायिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी बात की.


ये भी पढ़ें: 25 केस, हजारों का इनाम और जंगल में एनकाउंटर… मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा


बैठक में पूर्वी अफ्रीका और अफगानिस्तान में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के कामों का भी उल्लेख हुआ. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने कट्टरपंथ को खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया. उनका कहना था कि संवाद के जरिए ही शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है.

प्रिंस रहीम आगा खान की भारत यात्रा के दौरान हुई इन उच्चस्तरीय बैठकों से विकास, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और टिकाऊ विकास जैसे क्षेत्रों में भारत और आगा खान नेटवर्क के बीच भविष्य के सहयोग को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

40 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

58 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago