देश

Priyanka Gandhi पर कस सकता है ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जांच एजेंसी ने दर्ज किया नाम

Priyanka Gandhi: भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार एक्शन में दिख रही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरे हैं कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है. ईडी का इस मामले में कहना है कि प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक रियल इस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीन खरीदी थी. उसी रियल एस्टेट एजेंट ने एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी. ईडी का आरोप है कि थंपी के वाड्रा के साथ लंबे और गहरे संबंध हैं.

बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले बीते नवंबर को चार्जशीट दाखिल की थी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस चार्जशीट के अनुसार, संघीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि ‘रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा ने वाड्रा और थंपी दोनों को जमीन बेची। हरियाणा में जमीन सौदे के बदले पाहवा को दस्तावेजों से अलग नकद रकम मिली. चार्जशीट के अनुसार, वाड्रा ने सौदे की पूरी रकम का भुगतान भी नहीं किया। पाहवा ने साल 2006 में प्रियंका गांधी को भी कृषि जमीन बेची थी लेकिन साल 2010 में इसे वापस खरीद लिया था.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन पर 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान, इकॉनमी को मिलेगा दम

रॉबर्ट वाड्रा ने लंदन में भी संपत्ति खरीदी थी और ईडी द्वारा उस सौदे की भी जांच की जा रही है. ईडी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि रॉबर्ट वाड्रा और सीसी थंपी के बीच लंबे और गहरे संबंध हैं. दोनों के ना सिर्फ निजी तौर पर पारिवारिक संबंध हैं बल्कि व्यवसायिक संबंध भी हैं. बता दें कि सीसी थंपी को जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें-INDIA Alliance in Maharashtra: सीट बंटवारे को लेकर शुरू हुई इंडिया गठबंधन की तकरार, बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी बवाल

पूछताछ में थंपी ने स्वीकार किया था कि वह वाड्रा को बीते 10 सालों से जानते हैं और वाड्रा के दुबई दौरे और दिल्ली में भी दोनों की कई बार मुलाकात हो चुकी है. ईडी ने बताया कि थंपी ने हरियाणा में साल 2005 से लेकर 2008 के बीच 486 एकड़ जमीन खरीदने के लिए एचएल पाहवा की सेवाएं ली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago