भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा
Year Ender 2023: साल 2023 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी शानदार रहा. हालांकि, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अब भारत के लिए आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार और लंबा हो गया. लेकिन इस साल भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है. भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को खुब परेशान किया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. आज हम आपको 2023 में भारतीय खिलाड़ियों के बनाए पांच ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिनका कई सालों तक टूटना मुश्किल है.
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी खिलाड़ियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने उस मैच में 7 विकेट चटकाए. यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का वनडे में बेस्ट प्रदर्शन है. उनसे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज ने वनडे में सात विकेट नहीं ले पाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शमी ने यह कारनामा किया था.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने वर्ल्ड कप में खेले गए 11 मैच में कुल 765 रन बनाए. इससे पहले एक वर्ल्ड कप में कोई भी बल्लेबाज 700 रन नहीं बनाए थे. वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी खिलाड़ियों के आसान नहीं होगा.
साल 2023 में विराट कोहली ने वनडे में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में वनडे करियर का 50वां शतक ठोका. भारत के सक्रिय खिलाड़ियों में कोहली के बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिसने वनडे में 31 शतक है. तो ऐसे में कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल है.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के नाम सात शतक दर्ज हो गया है. रोहित शर्मा अब शायद ही अलगा वर्ल्ड कप खेले, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, साउथ अफ्रीका ने 11 रन की बनाई बढ़त
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने साल 2023 में वनडे क्रिकेट में 67 छक्के जड़े हैं. वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में कोई भी बल्लेबाज 60 छक्के भी नहीं जड़ सके हैं.
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…