नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आरोपी गिरफ्तार
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनडीआर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में वांछित था. आरोपी के पास से 69 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और गांजा की तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है.
घटना 4 और 5 मार्च 2025 की दरमियानी रात की है, जब एनडीआर क्राइम ब्रांच की टीम एक वांछित नशा तस्कर की तलाश में थी. इस दौरान टीम ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक जाल बिछाया और आरोपित बलकेश नागिया को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक कार चालक से गांजे की खेप ले रहा था. हालांकि, कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. इस संबंध में अपराध शाखा, नई दिल्ली में 5 मार्च 2025 को एफआईआर नंबर 59/2025 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले से ही दो मामलों में वांछित था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. एनडीआर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और मैन्युअल जानकारी जुटाकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. आरोपी तिलक नगर इलाके में सक्रिय था और गांजे की तस्करी में लिप्त था. इस अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर विवेक मलिक ने किया, जिसमें एसआई सम्राट खटियान, तनिष कुमार, प्रदीप कुमार, शुभेंदु शर्मा, उदयवीर, अनिल कुमार, एचसी दीपक, घनश्याम, सुधीर, ओमप्रकाश, सुशील और महिला कांस्टेबल सोना शामिल थे. पूरे अभियान की निगरानी एसीपी उमेश बर्थवाल ने की.
पुलिस के अनुसार, आरोपी बलकेश नागिया पश्चिमी दिल्ली के पालम क्षेत्र का रहने वाला है और उसने केवल पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है. इसके बाद उसने अवैध शराब की बिक्री शुरू की और बाद में गांजे की तस्करी करने लगा. आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में शामिल पाया गया था.
1) एफआईआर नंबर 63/2024, धारा 20/25 एनडीपीएस एक्ट, थाना बिंदापुर, दिल्ली
2) एफआईआर नंबर 86/2024, धारा 20 एनडीपीएस एक्ट, थाना उत्तम नगर, दिल्ली
आरोपी पिछले एक साल से फरार था और अदालत द्वारा उसे घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है.
ये भी पढ़ें: हीरा गोल्ड घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी को 25 करोड़ लौटाने या जेल जाने के दिए निर्देश
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…