जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करते युवा पहलवान
Delhi: युवा पहलवानों ने जंतर मंतर पर ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. युवा पहलवान भारत में कुश्ती के विकास में बाधा डालने के लिए तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के कथित यौन उत्पीड़न में शामिल होने के खिलाफ बजरंग, साक्षी और विनेश के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के कारण पहलवान 2023 में किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नहीं खेल पाए.
डब्ल्यूएफआई में चल रहे विवाद में कार्रवाई की मांग
आज बुधवार के दिन कई युवा पहलवान जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और डब्ल्यूएफआई में चल रहे विवाद में कार्रवाई और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के हस्तक्षेप की मांग की.
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कर चुके हैं अवार्ड वापस
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही महिला पहलवान विनेश फोगाट को पीएम कार्यालय जाते समय रोक दिया गया था. वह PMO अपना अर्जुन अवार्ड लौटने जा रही थीं. ऐसे में खिलाड़ी ने अर्जुन अवार्ड कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया. वहीं इससे पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था.
वहीं इसी महीने की 22 तारीख को बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था. वहीं उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी. साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा के बाद बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटाया था.
इसे भी पढ़ें: बिहार में भाजपा ने “लव-कुश रथ यात्रा” को दिखाई हरी झंडी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले पहुंचेगी अयोध्या
चाहती हूं कि मेरे बाद आने वाली बच्चियां मेरा सपना पूरा करें
वहीं आज पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “सरकार ने नई फेडरेशन का निलंबन किया है, मैं उसका स्वागत करती हूं. बृजभूषण शरण सिंह पिछले 2-4 दिनों से हम पर आरोप लगा रहे हैं कि हम लोग बच्चों का हक मार रहे हैं और उनका भविष्य खराब कर रहे हैं. मैंने सन्यास ले लिया है और मैं चाहती हूं कि मेरे बाद आने वाली बच्चियां मेरा सपना पूरा करें. क्योंकि मैं नहीं चाहती कि हमारी वजह से किसी भी बच्चे या बच्चियों का कोई नुकसान हो.”
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…