देश

Wrestlers Protest: गंगा में मेडल नहीं बहाएंगे पहलवान, नरेश टिकैत ने हरिद्वार पहुंचकर मनाया, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम

Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध में पहलवान अपने पदक गंगा नदी में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे. वहीं नरेश टिकैत भी हरिद्वार पहुंच गए और उन्होंने पहलवानों को समझाया. उन्होंने पहलवानों से मेडल लिए, साथ ही सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया. इसके बाद पहलवान हरिद्वार से लौटने लगे हैं.

इसके पहले गंगा सभा ने कहा था कि खिलाड़ियों को मेडल नहीं बहाने दिया जाएगा. पहलवानों के ऐलान पर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा था कि इस क्षेत्र को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं. उन्होंने कहा कि मेडल खेल की अस्थियां नहीं हैं, खेल अजर-अमर है, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे, हम मेडल प्रवाहित करने से रोकेंगे.

पहलवानों के मेडल बहाने के ऐलान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि ये ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने देश का मान बढ़ाया, वे देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदक लेकर आए, उन्होंने देश की सेवा की, आज वे हार रहे हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद उन्हें देश के नायक के रूप में सम्मान किया और अब उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है, यह देखकर दुख होता है. थरूर ने कहा, “मैं सरकार के इस रवैये को नहीं समझ पा रहा हूं. इसके पीछे की राजनीति हो रही है.”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: “आज गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन”, जंतर मंतर से हटाए गए पहलवानों का ऐलान

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी पहलवानों के समर्थन में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने इनके साथ व्यवहार किया…वो गलत है. मैं समझता हूं कि इसकी तरफ प्रधानमंत्री को देखना चाहिए और जिस सांसद ने ये किया है उसके खिलाफ FIR दर्ज किया जाए और उसे सजा दी जाए.

पहलवानों के समर्थन में आए अनिल कुंबले

वहीं पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, “28 मई को हमारे पहलवानों के साथ हाथापाई के बारे में सुनकर निराशा हुई. उचित बातचीत के जरिए कुछ भी हल किया जा सकता है. जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

45 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago