मनोरंजन

Ira Khan Qualification: कितनी पढ़ी लिखी हैं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान की बेटी इरा? जान लीजिए

Ira Khan Qualification: आमिर खान की बेटी इरा खान में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर अभिनेत्री बनने की चाह तो नहीं है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. समय-समय पर इरा अपने फैंस के लिए तस्वीरों और वीडियो के साथ अपने जीवन की झलक साझा करती रहती हैं. अभिनय से दूर रहने के बावजूद, वह लाइमलाइट में रहती हैं. आमिर खान की बेटी इरा खान इनदिनों अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं वो कितनी पढ़ी लिखी हैं? उन्होंने कहां से पढ़ाई की है? अगर नहीं जानते तो हम बताते हैं:

इरा खान ने कहां से की है पढ़ाई?

बता दें कि इरा खान बॉलिवुड सेलिब्रिटी आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. इरा का जन्म 8 मई 1997 को मुंबई में हुआ था. 2005 से 2014 तक, उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की. बाद में उन्होंने सोमानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से दो साल का आईबी डिप्लोमा किया. 2016 में उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज उट्रेच, नीदरलैंड में दाखिला लिया. इसके अलावा इरा युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका से हायर एजुकेशन हासिल की है. इरा को म्यूजिक का बहुत शौक है. उन्होंने प्रसिद्ध म्यूजिशियन राम संपथ से संगीत के गुर सीखे हैं. मालूम हो कि इरा की हाल ही में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई हुई है.

ऑटो रिक्शा में स्पॉट हुई थी इरा

बता दें कि स्टार किड को हाल ही में एक ऑटो रिक्शा में सवारी करते देखा गया था। वह अपनी दोस्त के साथ ऑटो में स्पॉट हुईं। उन्होंने अपनी रिकॉर्डिंग कर रहे फैंस के लिए हाथ हिलाया था. इरा ने ऑलिव शॉर्ट्स के साथ ग्रे टैंक टॉप के ऊपर पिंक स्ट्राइप्ड शर्ट पहनी थी. बताते चलें कि इरा अक्सर सोशल मीडिया पर दिख जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनके करीब 670 हजार फॉलोर्अस हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

32 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

57 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

2 hours ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

2 hours ago