पुलवामा हमले की 5वीं एनीवर्सरी.
Pulwama Attack 5th Anniversary: पुलवामा हमला हुए आज 5 साल हो गए. आज से ठीक पांच साल पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था. उस वक्त सीआरपीए के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था. जिसमें 40 बहादुर सैनिक शहीद हो गए थे. सीआरपीएफ के काफिले में 25000 से अधिक जवान थे. बता दें कि पुलवामा हमल को देश में ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है.
पुलवामा हमले में शहीद हुए जावनों के प्रति मोदी ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- “मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुलवामा हमले में शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने एक्स पर लिखा- पुलवामा के शहीदों को हम कभी भुला नहीं सकते।.उनका व उनके परिवारों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा- हम जवाब लेके रहेंगे.
जय हिंद!
पुलवामा अतंकी हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था. तब सुरक्षाबलों से भरे हुए 76 बसें 2500 सैनिकों को लेकर जम्मू कश्मीर से श्रीनगर जा रही थीं. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे.
भारत में 14 फरवरी को ब्लैक डे मनाया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2019 में इसी तारीख को सीआरपीएफ के जवानों के भरे गाड़ी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. जिसमें 40 बहादुर सैनिक शहीद हो गए थे. इसलिए इस दिन को भारत में ब्लैक-डे के तौर पर मनाया जाता है.
भारत ने भी पुलवामा हमले का करारा जवाब दिया था. पुलवामा हमले के ठीक 12 दिनों के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर एयर स्ट्राइक किया था. भरतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था.
यह भी पढ़ें: UPA सरकार ने खारिज कर दी थी स्वामीनाथन आयोगी की सिफारिशें, MSP पर दिया था ये तर्क
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…