देश

Ayodhya Ram Mandir: फिर से बनना शुरू हुए रामलला की आरती के लिए पास, 28 फरवरी तक फुल हो गई है बुकिंग, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद लगातार लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. तो वहीं भक्तों की सुविधा को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इसी क्रम में भारी भीड़ के चलते बंद की गई ऑनलाइन आरती पास की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है. बता दें कि, रामलला की मंगला व शयन आरती के लिए ट्रस्ट की ओर से भक्तों को ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं.

बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के दूसरे ही दिन यानी 23 जनवरी को ही दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे. तो वहीं भक्तों में रामलला की आरती का साक्षी बनने को लेकर इस कदर ललक है कि, आने वाली 28 फरवरी तक के लिए पास बुक हो चुके हैं. बता दें कि रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे होती है और शयन आरती रात 10 बजे की जाती है. मंदिर ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरती में शामिल होने के लिए अभी केवल 20-20 पास ही जारी किए जा रहे हैं और अब इसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से पास जारी करने की सुविधा को फिलहाल बंद किया गया है, क्योंकि पास की बुकिंग 28 फरवरी तक हो गई है.

 

ये भी पढ़ेंं-Lok Sabha Elections-2024: अखिलेश के गढ़ में हुई MP CM मोहन यादव की एंट्री, बोले-“पूरे देश को लीड कर रहा है यूपी…एक बार फिर मोदी सरकार”

एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी जाएगी सुविधा

पास बुकिंग को लेकर ट्रस्ट की ओर से मीडिया को जानकारी दी गई है कि, एक सप्ताह के अंदर फिर से यह सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक बुकिंग फुल हो गई है.

इस तरह करें ऑनलाइन पास की बुकिंग

बता दें कि ट्रस्ट की ओर से रामलला की आरती में शामिल होने के लिए बन रहे ऑनलाइन पास से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी शेयर की गई है. इसी के साथ बताया गया है कि किस तरह के ऑनलाइन पास की बुकिंग की जाए.

सबसे पहले ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाएं और यहां पर ऑनलाइन पास के लिए आवेदन करें.
राम भक्तों को ध्यान रखना होगा कि, आरती में शामिल होने के लिए पास के साथ एक परिचय पत्र भी अपने साथ जरूर ले कर आएं.
10 साल तक के बच्चे के लिए ऑनलाइन पास की जरूरत नहीं है. वह पासधारक के साथ बिना पास के आरती में शामिल होने के लिए आ सकता है.
यदि कोई भक्त किसी कारण से पास कैंसिल करता है तो उसके स्थान पर कोई दूसरा भक्त बुकिंग कर सकता है.
हालांकि पास का हस्तानांतरण का मान्यता नहीं होगी.
बता दें कि, आरती का पास राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर स्थित पास काउंटर से राम भक्त ले सकते हैं.
तो वहीं आरती की तिथि के 24 घंटे पहले ट्रस्ट की ओर से राम भक्त के ईमेल आईडी पर रिमाइंडर भी भेजा जाएगा. ताकि कोई परेशानी न हो.
बता दें कि, आरती में शामिल होने के लिए फूल माला व प्रसाद ले जाने की अनुमति नहीं है.
बुकिंग होने के 24 घंटे के अंदर पास को कैंसिल भी कराया जा सकता है. इसके लिए ट्रस्ट की वेबसाइट पर भी ऑप्शन दिए गए हैं.
राम भक्तों को मंगला आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4:00 बजे और रात को होने वाली शयन आरती में शामिल होने के लिए 9:30 बजे तक किसी भी स्थिति में परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य है. तो वहीं जिनको व्हीलचेयर की मदद चाहिए उनको व्हील चेयर असिस्टेंट को न्यूनतम धनराशि का भुगतान करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

57 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago