देश

PUNJAB: 8 लाख रुपये रिश्वत मामले में वरिष्ठ आईपीएस, डीआईजी सहित दो गिरफ्तार, CBI ने बरामद की करोड़ों की संपत्ति

पंजाब में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2009 बैच के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, जो वर्तमान में रोपड़ रेंज के डीआईजी पद पर तैनात हैं. उनको एक निजी व्यक्ति के साथ 8 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर आरोप है कि वह शिकायतकर्ता से नियमित मासिक अवैध भुगतान की मांग कर रहा था.

सीबीआई की टीम ने पंजाब और चंडीगढ़ में अधिकारी और उसके सहयोगी से जुड़े विभिन्न परिसरों में तलाशी ली. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध संपत्ति बरामद की गई. इसमें लगभग 5 करोड़ रुपये की नकदी, 1.5 किलो आभूषण, पंजाब में अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, दो लक्जरी कारों की चाबियाँ (मर्सिडीज और ऑडी), 22 महंगी घड़ियाँ, लॉकर की चाबियाँ, 40 लीटर शराब, और आग्नेयास्त्र शामिल थे. इसके अलावा गोला-बारूद के साथ एक डबल बैरल बंदूक, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और एक एयरगन भी सीबीआई को मिले.

तलाशी के दौरान बिचौलिए के पास से 21 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 17 अक्टूबर को निर्दिष्ट अदालत में पेश किया जाएगा.

CBI ने कहा है कि तलाशी और आगे की जांच जारी है और आरोपी अधिकारी तथा उसके सहयोगियों की अवैध संपत्ति के स्रोत का पता लगाया जा रहा है. यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है और एक संदेश के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रेनों में यात्रियों की कंबल को लेकर शिकायत दूर करने के लिए रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था

Also Follow Bharat Express on Youtube

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

12 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

37 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago