उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा स्रोत- डॉ. राजेश्वर सिंह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज सरोजिनी नगर से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और एक विस्तृत नीति नोट प्रस्तुत किया, जिसमें लखनऊ को भारत की सबसे सतत, स्मार्ट और हरित राजधानी बनाने के लिए एक उच्च-स्तरीय पूंजी विकास समीक्षा समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने मीडिया कर्मियों के लिए एक राज्य कल्याण कोष की स्थापना और सरोजिनी नगर में लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की मांग भी की, ताकि जनकल्याण के लिए तेजी से कार्य हो सके.

CM ने दिया मार्गदर्शन और समर्थन का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी प्रस्तावों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा और उनका स्वागत किया. उन्होंने राजेश्वर सिंह को निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता, नीति निर्धारण क्षमता और राज्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की. राजेश्वर सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश आज केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुशासन, सुरक्षा और तेजी से विकास के मामले में एक मॉडल राज्य बनकर उभरा है.

मुख्यमंत्री की नेतृत्व क्षमता और योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य की इमेज में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

स्मार्ट और ग्रीन लखनऊ का सपना होगा साकार

राजेश्वर सिंह ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित कमिटी और फंड के निर्माण से लखनऊ और उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में नई गति आएगी. उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण और विकास को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा.

इस मुलाकात और सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर प्रगति जारी है, और राज्य हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें- हाँथ में संविधान की किताब लेने मात्र से नहीं होता है संविधान का संरक्षण : डॉ दिनेश शर्मा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

11 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

12 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

31 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago