Punjab Police Success
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से भारत डिपोर्ट करवाया है. पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद आरोपी को भारत लाने में सफलता हासिल की. गुरविंदर को डोनी बल-प्रभ दासूवाल गैंग का प्रमुख सरगना बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को कथित तौर पर संचालित कर रहा था.
गुरविंदर उर्फ अफरीदी को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन ‘शहीद’ (Operation SHAHID) चलाया. इस अभियान के तहत आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने और उसे पकड़ने के लिए कई देशों में खुफिया जानकारी जुटाई गई. एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के विभिन्न देशों में निगरानी और ट्रैकिंग का व्यापक अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस की AGTF के साथ काउंटर इंटेलिजेंस की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) ने अहम भूमिका निभाई. वहीं, विदेश मंत्रालय (MEA) और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से आरोपी को इथियोपिया से डिपोर्ट करवाने की प्रक्रिया पूरी की गई.
प्रारंभिक जांच के अनुसार, गुरविंदर उर्फ अफरीदी विदेश में रहकर पंजाब में आपराधिक नेटवर्क संचालित कर रहा था. उस पर टारगेट किलिंग, फिरौती के लिए गोलीबारी और संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों को कथित तौर पर अंजाम दिलवाने के आरोप हैं.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नेटवर्क पंजाब में सक्रिय था और विदेश में रहकर वह आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी.
यह भी पढ़ें: चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल
पंजाब पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन ‘शहीद’ के तहत हुई यह कार्रवाई राज्य में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. विदेशों में छिपे अपराधियों को ट्रैक करने और उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. गुरविंदर उर्फ अफरीदी की भारत वापसी को इस दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.
भारत एक्सप्रेस
Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…
सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…
गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…
सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…
मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…