लीगल

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अदालत इस मामले में अब 23 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगी. एक महिला शोधार्थी ने सांसद पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस द्वारा केस दर्ज न किए जाने के बाद अदालत का रुख किया है.

पुलिस की जांच में देरी पर उठे सवाल

सुनवाई के दौरान पुलिस की रिपोर्ट और अन्य तथ्यों को परखने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा. इससे पहले की सुनवाई में दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया था कि शिकायत पर जांच चल रही है और अभी तक बैंक डिटेल हासिल नहीं हो सकी है.

दूसरी तरफ, शिकायतकर्ता के वकील ने पुलिस की कार्रवाई और देरी पर कड़ा ऐतराज जताया था. वकील का कहना था कि महिला ने जुलाई 2025 में ही शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस जांच को लटका रही है. उन्होंने दलील दी कि अब जाकर ट्रैवल डेटा खंगाला जा रहा है, जबकि गंभीर आरोपों में तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी. शिकायतकर्ता पक्ष ने यह आशंका भी जताई थी कि जांच में सुस्ती से आरोपी मामले को प्रभावित कर सकता है. वकील ने यह भी तर्क रखा कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामलों में कम से कम सात साल से लेकर अधिकतम उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है.

यूपी की सियासत पर भी पड़ सकता है असर

यह मामला केवल कानूनी दायरों तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि सियासी नजरिये से भी अहम माना जा रहा है. आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिहाज से राऊज एवेन्यु कोर्ट के इस फैसले का असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. गौरतलब है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है, ऐसे में 23 दिसंबर को आने वाले अदालत के रुख पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

18 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

25 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

30 minutes ago

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

44 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

1 hour ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

1 hour ago