देश

पंजाब: आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को सीमा पार से संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल) अमृतसर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त खुफिया कार्रवाई के तहत एसबीएस नगर के टिब्बा नंगल–कुल्लर रोड के पास जंगलों में आतंकियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद किया है.

भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने मौके से दो रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (IEDs), पांच पी-86 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस संचार उपकरण बरामद किया है.

पंजाब पुलिस ने जारी किया बयान

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह बरामदगी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसके सहयोगी आतंकी संगठनों द्वारा पंजाब में स्लीपर सेल्स को पुनर्जीवित करने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है.

बड़ी आतंकी साजिश को किया गया नाकाम

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की सतर्कता से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

16 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

17 minutes ago