बिजनेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़कर 688 अरब डॉलर के पार पहुंचा

आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़कर 25 अप्रैल तक 688.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.98 अरब डॉलर की वृद्धि हुई.

भंडार का विदेशी मुद्रा घटक 2.17 अरब डॉलर बढ़कर 580.66 अरब डॉलर हो गया. विदेशी मुद्रा भंडार का स्वर्ण भंडार घटक 207 मिलियन डॉलर घटकर 84.37 अरब डॉलर हो गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 21 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.59 अरब डॉलर हो गया.

रुपए में उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद करने के लिए आरबीआई के पुनर्मूल्यांकन और विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप से पिछले महीनों में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख अब पिछले दो महीनों में उलट गया है. इससे पहले, सितंबर 2024 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूती अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में किसी भी तरह की मजबूती से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूती मिलती है, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है. विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद को दर्शाती है और आरबीआई को रुपए में उतार-चढ़ाव आने पर उसे स्थिर करने के लिए अधिक गुंजाइश देती है.

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार आरबीआई को रुपए को गिरने से रोकने के लिए अधिक डॉलर जारी कर हाजिर और अग्रिम मुद्रा बाजारों में हस्तक्षेप करने में सक्षम बनाता है. इसके विपरीत, घटते विदेशी मुद्रा भंडार से आरबीआई के पास रुपए को सहारा देने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए कम जगह बचती है.

मार्च 2025 में सेवा निर्यात 35.6 अरब डॉलर रहा

इस बीच, भारत का बाहरी क्षेत्र मजबूत हुआ है और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के साथ ही विश्व व्यापार की धीमी गति के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में कुल निर्यात बढ़कर 824.9 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. यह पिछले वर्ष के 778.1 अरब डॉलर के निर्यात आंकड़े की तुलना में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

सेवा निर्यात ने विकास की गति को जारी रखा, जो 2024-25 में 387.5 अरब डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 341.1 अरब डॉलर से 13.6 प्रतिशत अधिक है. आरबीआई के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च 2025 के लिए, सेवा निर्यात 35.6 अरब डॉलर रहा, जो मार्च 2024 में 30.0 अरब डॉलर की तुलना में 18.6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है.


ये भी पढ़ें: भारत की आर्थिक स्थिति रहेगी स्थिर, पाकिस्तान की बढ़ेगी परेशानियां: Moody’s


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago