पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने सियासी हलचल और तेज कर दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ले ली. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ खुद मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी में उनका स्वागत किया.
चंडीगढ़ में हुए इस कार्यक्रम के दौरान ज्ञान सिंह मान ने औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थामा. बीजेपी ने इस मौके का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया. पार्टी नेताओं ने इसे पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव बताया और दावा किया कि अब राज्य में लोग बीजेपी की नीतियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं.
पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि पंजाब अब विकास और स्थिर नेतृत्व चाहता है, और बीजेपी ही इसका विकल्प बनकर उभर रही है. बीजेपी नेताओं ने ‘मिशन 2027’ का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में और बड़ी भूमिका निभाएगी.
इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी जमकर निशाना साधा है. सुनील जाखड़ ने कहा कि जिस तरह से सीएम के अपने रिश्तेदार ने पार्टी छोड़ी है, उससे साफ है कि अंदर ही अंदर असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अब लोग ‘झूठे वादों’ से तंग आ चुके हैं और विकल्प तलाश रहे हैं.
जाखड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि पंजाब में हालात पश्चिम बंगाल जैसे नहीं होने दिए जाएंगे और बीजेपी विपक्षी राजनीति का मजबूत जवाब देगी. बीजेपी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में पार्टी कार्यालयों पर हमले और प्रशासनिक कार्रवाइयों को लेकर माहौल तनावपूर्ण रहा है. हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी राज्य में लगातार अपनी पकड़ मजबूत करेगी.
ये भी पढ़ें: सोमनाथ के दर पीएम मोदी! जानें कितनी बार लगा चुके हैं अर्जी और क्यों है इस पावन धाम से उनका विशेष नाता?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…