Bharat Express DD Free Dish

सोमनाथ के दर पीएम मोदी! जानें कितनी बार लगा चुके हैं अर्जी और क्यों है इस पावन धाम से उनका विशेष नाता?

Narendra Modi ने Somnath Temple में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के दौरान विशेष महापूजा कर भारत की सभ्यतागत विरासत को याद किया. पीएम मोदी ने डॉ. Rajendra Prasad के 1951 वाले ऐतिहासिक क्षण का जिक्र करते हुए ‘विरासत और विकास’ का संदेश दिया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लिया. इस बीच बता दें कि प्रधानमंत्री और सोमनाथ मंदिर का रिश्ता दशकों पुराना और गहरा है. पीएम मोदी केवल देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के एक समर्पित ट्रस्टी और अध्यक्ष के रूप में भी यहाँ बार-बार आते रहे हैं. इस अमृत महोत्सव (Somnath Amrit Mahotsav) में शामिल होकर उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि सत्ता के शिखर पर होने के बावजूद उनकी व्यक्तिगत आस्था के केंद्र में सोमनाथ ही विराजते हैं.

सोमनाथ से पीएम मोदी का अटूट नाता

ट्रस्ट के अध्यक्ष: पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं. उनसे पहले मोरारजी देसाई के बाद वह दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने इस जिम्मेदारी को संभाला है.

अनगिनत बार हाजिरी: मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब तक पीएम मोदी दर्जनों बार यहाँ आ चुके हैं. वह हर साल या विशेष मौकों पर यहाँ ‘महापूजा’ और ‘अभिषेक’ करना नहीं भूलते.

विकास के शिल्पी: सोमनाथ समुद्र तट पर बना ‘प्रोमेनेड’ (पैदल पथ), अहिल्याबाई मंदिर का जीर्णोद्धार और प्रदर्शनी गैलरी जैसे प्रोजेक्ट्स पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स रहे हैं.

‘यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं’

सोशल मीडिया पर ‘जय सोमनाथ’ के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि सोमनाथ के हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है. एक स्वयंसेवक से लेकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में पीएम मोदी ने सोमनाथ को अपनी शक्ति का केंद्र माना है. आज का विशेष महापूजा समारोह न केवल एक सरकारी उत्सव था, बल्कि एक परम भक्त की अपने आराध्य के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी थी.

 

ये भी पढ़ें: वर्दी बेबस, माफिया बेखौफ! MP के धार में शराब तस्करों को पकड़वाना एक परिवार को पड़ा भारी, उठा लिया खौफनाक कदम

‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम(Somnath Amrit Mahotsav)

यह महोत्सव भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री का ‘विशेष महापूजा’, ‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोहों में शामिल होने का कार्यक्रम है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read