देश

एक्टर Allu Arjun को बड़ी राहत, हैदराबाद के संध्या थियेटर भगदड़ मामले में मिली जमानत

Allu Arjun Theatre Stampede Case: पिछले महीने ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक थियेटर में भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को स्थानीय अदालत ने नियमित जमानत दे दी. अभिनेता को 13 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक दिन बाद उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट द्वारा चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद रिहा कर दिया गया. यह अवधि 10 जनवरी को समाप्त होने वाली थी.

शुक्रवार (3 जनवरी) को नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी और उन्हें 50,000 रुपये की दो जमानतें भरने का निर्देश दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनके वकील अशोक रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि द्वितीय अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश ने उन्हें रविवार (5 जनवरी) को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए भी कहा है.

क्या हुआ था

4 दिसंबर 2024 की शाम को जब अल्लू अर्जुन संगीत निर्देशक देवी श्रीप्रसाद के साथ हैदराबाद के संध्या थियेटर पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी और उसके 9 साल के बेटे को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने कहा कि संदेह है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण लड़के के मस्तिष्क को क्षति पहुंची है.

भगदड़ के एक दिन बाद हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और संध्या थियेटर के प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 118 (1) (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया था. 21 दिसंबर 2024 को विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन पर पुलिस की अनुमति के बिना थियेटर में जाने और परिसर से बाहर निकलने से पहले और बाद में ‘रोड शो’ करने के लिए कड़ी आलोचना की थी.

आरोपों को झूठा बताया था

हालांकि, अल्लू अर्जुन ने आरोपों को ‘झूठा’ करार दिया और कहा था कि वह ‘चरित्र हनन’ से आहत हैं. अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और राज्य के फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू सहित तेलुगू फिल्म उद्योग के सबसे बड़े नामों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा था कि कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस की तरह ही मशहूर हस्तियों की भी जिम्मेदारी है और जब एक्टर सार्वजनिक रूप से सामने आते हैं, तो उन्हें कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करना पड़ता है.

मुआवजे की पेशकश

इससे पहले अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये और फिल्म के निर्देशक ने 5 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की पेशकश की थी. बाद में अल्लू के पिता ने 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की. इस बीच लड़के के पिता ने कहा था कि वह अभिनेता के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 minute ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

18 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

33 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago