देश

राघव चड्ढा बदलेंगे रास्ता! AAP को दिया तगड़ा जवाब, बोले-‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’

Raghav Chadha breaks silence after removal: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब सड़कों से निकलकर सोशल मीडिया और संसद के गलियारों तक पहुंच गई है. दरअसल राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है.

शुक्रवार सुबह एक बेहद भावुक और कड़े संदेश वाला वीडियो पोस्ट करते हुए चड्ढा ने साफ कर दिया कि उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनका हौसला अभी टूटा नहीं है. जिसके बाद अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार माने जाने वाले राघव और पार्टी के बीच आई यह दरार अब ‘आप’ के भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर रही है.

आम आदमी की आवाज उठाना पड़ा भारी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जारी वीडियो में राघव चड्ढा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं. यह मेरा ‘आम आदमी’ को संदेश है.’ उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संसद में उन मुद्दों को उठाना अपराध है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है?

 

अपनी पोस्ट से चड्ढा ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने डेटा लिमिट, पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) और मध्यम वर्ग पर बढ़ते टैक्स जैसे गंभीर विषयों पर सदन में मजबूती से बात रखी थी. उनके इस बयान को सीधे तौर पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ एक ‘साइलेंट रिवोल्ट’ के रूप में देखा जा रहा है.

केजरीवाल से बढ़ी दूरियां?

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा की जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को उपनेता बनाने का प्रस्ताव दिया है. सूत्रों की मानें तो पार्टी ने यहां तक अनुरोध किया है कि भविष्य में राघव चड्ढा को ‘आप’ के निर्धारित कोटे से बोलने का समय न दिया जाए. एक समय केजरीवाल के ‘दाहिने हाथ’ कहे जाने वाले चड्ढा की हालिया सार्वजनिक कार्यक्रमों से अनुपस्थिति और पार्टी के अहम फैसलों पर उनकी लंबी चुप्पी ने पहले ही दूरियों के संकेत दे दिए थे, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है.

यह भी पढ़ें: न नोटिस, न मीटिंग, बस सुबह 6 बजे एक मेल और 30 हजार नौकरी खत्म! Oracle की बड़ी छंटनी से भारत में क्यों मचा हड़कंप?

संसद के सबसे युवा चेहरे का क्या होगा अगला कदम?

पंजाब और दिल्ली में ‘आप’ को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले राघव चड्ढा देश के सबसे युवा और प्रभावशाली सांसदों में गिने जाते हैं. पार्टी से दरकिनार किए जाने के बाद अब सबकी नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हैं. क्या राघव चड्ढा पार्टी के भीतर रहकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे या फिर कोई नई राह चुनेंगे? फिलहाल, उनके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो ने ‘आप’ के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच बेचैनी बढ़ा दी है, जो इस अंदरूनी कलह को पार्टी की एकता के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago