यूटिलिटी

AC चलाने से पहले रुकिए! कहीं भारी न पड़ जाए ‘ऑन’ का बटन दबाना, इन 5 स्टेप्स से बचाएं बिजली बिल

AC Maintenance Tips: अप्रैल का महीना शुरू होते ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दोपहर की तपिश अब पसीने छुड़ाने लगी है और ऐसे में हर घर में एक ही मशीन की याद आ रही है एयर कंडीशनर यानी AC. पिछले कई महीनों से बंद पड़ा आपका एसी अब फिर से ड्यूटी पर लौटने को तैयार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीधे ‘ऑन’ का बटन दबाना आपकी जेब और मशीन दोनों के लिए भारी पड़ सकता है?

लंबे ब्रेक के बाद एसी चलाने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है, ताकि आपको शानदार कूलिंग मिले और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहे. आइए जानते हैं वे जरूरी बातें जो आपके एसी को ‘सुपरफास्ट’ कूलिंग के लिए तैयार करेंगी.

सर्विसिंग में कंजूसी न करें

महीनों से बंद रहने के कारण एसी के अंदर धूल की मोटी परत जम जाती है. सबसे बेहतर तो यही है कि आप किसी प्रोफेशनल मैकेनिक को बुलाकर पूरी सर्विसिंग करा लें. अगर आप खुद सफाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसके फिल्टर निकालें और उन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें. याद रखें, गंदा फिल्टर ही वह वजह है जिससे कमरा ठंडा नहीं होता और बिजली की खपत बढ़ जाती है. साथ ही, इनडोर कॉइल को किसी मुलायम ब्रश से साफ करना न भूलें.

आउटडोर यूनिट का रखें ख्याल

अक्सर हम कमरे के अंदर वाले हिस्से पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन छत या बालकनी में लगी आउटडोर यूनिट को भूल जाते हैं. उसे भी पानी की तेज धार से साफ करें ताकि उसकी ‘फिन्स’ पर जमा गंदगी निकल जाए. ध्यान रहे कि आउटडोर यूनिट के आसपास कोई सामान न रखा हो, क्योंकि इसे ‘सांस लेने’ के लिए खुली जगह चाहिए होती है. अगर चालू करने पर मशीन से खड़खड़ाहट या कोई अजीब आवाज आए, तो तुरंत बंद कर दें यह किसी बड़ी खराबी का संकेत हो सकता है.

वायरिंग और ड्रेनेज चेक करें

एसी एक भारी उपकरण है, इसलिए बिजली के तार और प्लग की जांच जरूर कर लें. कहीं से तार कटा या पिघला हुआ तो नहीं है? साथ ही, अपने वोल्टेज स्टेबलाइजर को भी देख लें ताकि बिजली के उतार-चढ़ाव से कंप्रेसर सुरक्षित रहे. एक और जरूरी चीज है पानी निकलने वाला पाइप (ड्रेन पाइप). अक्सर इसमें कचरा या कीड़ों के घर बन जाते हैं, जिससे पानी कमरे के अंदर रिसने लगता है और दीवारें खराब हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रंप की ‘वॉर्निंग’ से थर्राया सर्राफा बाजार! सोना 2200 तो चांदी 10,000 रुपये गिरी, जानें क्या यही है गोल्ड में निवेश का सही समय?

शुरुआत फैन मोड से करें

जैसे ही आप पहली बार एसी चलाएं, उसे तुरंत 16 या 18 डिग्री पर न सेट करें. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि पहले 15-20 मिनट के लिए इसे सिर्फ ‘Fan Mode’ पर चलाएं. इससे डक्ट्स में फंसी धूल बाहर निकल जाएगी और कंप्रेसर पर अचानक लोड नहीं पड़ेगा.

आखिर में जान लीजिए कि अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका एसी न सिर्फ सालों-साल चलेगा, बल्कि आप अपने बिजली के बिल में भी करीब 15% तक की बचत कर पाएंगे. तो बस, गर्मी बढ़ने से पहले अपने एसी को फिट कर लीजिए!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago