राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से अमेरिका दौरे पर हैं. अमेरिका में राहुल गांधी भारतीय समुदाय के लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने सोमवार (5 जून) को न्यूयॉर्क में NRI लोगों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि भारत की सभ्यता किसी से नफरत करने या फिर किसी को नीचा दिखाने की नहीं है.
राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारतीयता का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम किसी को पीट दें, किसी से नफरत करें या फिर किसी को नीचा दिखाना नहीं है. इसी के साथ उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि उनका काम नफरत बांटना है, हमारा काम मोहब्बत बांटना है. हम उनका काम क्यों करें, हम बस अपना काम कर रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की.
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि मैं यहां पर अपने मन की बात करने नहीं आया हूं. मुझे आपके मन की बात सुनना है और उसी में ज्यादा दिलचस्पी है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में चुनौतियां भी हैं. आज भारत, आधुनिक भारत, मीडिया और लोकतंत्र के बगैर नहीं रह सकता है. अमेरिका में ऐसे लोग है जो प्यार और मोहब्बत में भरोसा करते हैं. आप लोग यहां रहते हैं और मोहब्बत वाला हिंदुस्तान लेकर चलते हैं. राहुल ने ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…