Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी ने फिर साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- उनका काम नफरत बांटना, हम मोहब्बत बांटते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से अमेरिका दौरे पर हैं. अमेरिका में राहुल गांधी भारतीय समुदाय के लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने सोमवार (5 जून) को न्यूयॉर्क में NRI लोगों को संबोधित किया.

राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से अमेरिका दौरे पर हैं. अमेरिका में राहुल गांधी भारतीय समुदाय के लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने सोमवार (5 जून) को न्यूयॉर्क में NRI लोगों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि भारत की सभ्यता किसी से नफरत करने या फिर किसी को नीचा दिखाने की नहीं है.

उनका काम नफरत बांटना है, हमारा काम मोहब्बत बांटना है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारतीयता का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम किसी को पीट दें, किसी से नफरत करें या फिर किसी को नीचा दिखाना नहीं है. इसी के साथ उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि उनका काम नफरत बांटना है, हमारा काम मोहब्बत बांटना है. हम उनका काम क्यों करें, हम बस अपना काम कर रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ें- Bihar: भागलपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल गंगा नदी में गिरा, बीजेपी ने CM नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा, गिरते पुल का Video हुआ वायरल

अमेरिका में ऐसे लोग है जो प्यार और मोहब्बत में भरोसा करते हैं

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि मैं यहां पर अपने मन की बात करने नहीं आया हूं. मुझे आपके मन की बात सुनना है और उसी में ज्यादा दिलचस्पी है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में चुनौतियां भी हैं. आज भारत, आधुनिक भारत, मीडिया और लोकतंत्र के बगैर नहीं रह सकता है. अमेरिका में ऐसे लोग है जो प्यार और मोहब्बत में भरोसा करते हैं. आप लोग यहां रहते हैं और मोहब्बत वाला हिंदुस्तान लेकर चलते हैं. राहुल ने ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital