देश

AAP पर राहुल गांधी का हमला, कहा- केजरीवाल की ‘पारदर्शी राजनीति’ की खुली पोल, शराब घोटाले का बनाया कीर्तिमान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले किए.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि “नई तरह की राजनीति करूंगा”, लेकिन जब गरीबों को जरूरत पड़ी तो कहीं नहीं दिखे. जब दिल्ली में हिंसा हुई तो वह कहीं नहीं दिखे. उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति करूंगा, लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा शराब घोटाला किया.

जनता जान चुकी है केजरीवाल की सच्चाई

आम आदमी के अधिकारों की बात करने वाले केजरीवाल ‘शीश महल’ में रहते हैं. दिल्ली की जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है और विधानसभा चुनाव में उनको सबक सिखाने वाली है. कांग्रेस नेता ने कहा कि पटपड़गंज विधानसभा से पहले मनीष सिसोदिया आप के उम्मीदवार थे, जो शराब घोटाले के आर्किटेक्ट थे. वह पटपड़गंज से “डरकर” भाग गए.

राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी को पटपड़गंज से जिताने की अपील की. उन्होंने मीडिया पर आम लोगों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया प्रदूषण, महंगाई या बुनियादी ढांचे के बारे में बात नहीं करता.

भाई-भाई को लड़ाती है भाजपा: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भाई-भाई को आपस में लड़ाते हैं, नफरत और विभाजन फैलाते हैं. हम “नफरत के इस बाजार में प्यार की दुकान” खोलना चाहते हैं. हम भय और नफरत से भरा भारत नहीं चाहते, हमें प्यार से भरा देश चाहिए. वे हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ और एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं. यह वह भारत नहीं है, जिसे हम चाहते हैं.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा भारत को कुछ खास लोगों का देश बना रही है.

उन्होंने कहा, “संविधान में कहां लिखा है कि बंदरगाह, हवाई अड्डे और संसाधन उद्योगपतियों को सौंप दिए जाएं? वे (भाजपा वाले) इस देश की संपत्ति को कुछ उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं.”


इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 hours ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago