राउस एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों को 1 से 7 साल तक की सजा सुनाई है. इसमें निजी कंपनी मेसर्स इक्विपमेंट कंडक्टर एंड केबल्स लिमिटेड (ECCL) के तत्कालीन प्रबंध निदेशक श्री आलोक शर्मा, और नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (NSIC) के तत्कालीन वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक श्री मशकूर अहमद एवं कार्यकारी निदेशक श्री बी.एल. मल्होत्रा शामिल हैं. अदालत ने आरोपियों पर कुल 3.22 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 2 करोड़ रुपये एनएसआईसी को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे.
सीबीआई ने यह मामला 20 मार्च 2003 को श्री मशकूर अहमद, श्री आलोक शर्मा और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत दर्ज किया था.
जांच में पाया गया कि ECCL, जो एक स्मॉल-स्केल इंडस्ट्रियल यूनिट (SSI) है, ने एनएसआईसी से रॉ मैटेरियल असिस्टेंस स्कीम और बिल डिस्काउंटिंग स्कीम के तहत धनराशि उधार ली थी. 1994 से 1999 के बीच, ECCL के तत्कालीन प्रबंध निदेशक श्री आलोक शर्मा ने एनएसआईसी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक श्री मशकूर अहमद के साथ साजिश रचकर एनएसआईसी से धोखाधड़ी कर 5.90 करोड़ रुपये की क्रेडिट सीमा हासिल की.
ECCL ने सुरक्षा के लिए 1.10 करोड़ रुपये के शेयर गिरवी रखे, जो लॉक-इन पीरियड के कारण गैर-हस्तांतरणीय थे, और इस प्रकार, सुरक्षा के रूप में अमान्य थे. इसके अलावा, ECCL ने आंध्र प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (APSEB) और उत्तर प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (UPSEB) से संबंधित बिलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. ECCL ने APSEB और UPSEB के बकाया बिल क्रमशः 352.63 लाख रुपये और 138.47 लाख रुपये बताए, जबकि वास्तविक बकाया राशि या तो बहुत कम थी या थी ही नहीं.
ECCL ने पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग कर सीधे भुगतान हासिल किया और एनएसआईसी को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया. 31 मार्च 2001 तक ECCL का एनएसआईसी पर बकाया 9.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
जांच के बाद सीबीआई ने 1 जुलाई 2005 को आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. अब अदालत ने इस मामले में दोषियों को सजा सुनाई है.
यह फैसला सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई का उदाहरण है.
ये भी पढ़ें:उत्तर रेलवे महाप्रबंधक की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…