देश

छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने पीएम आवास तक निकाला मार्च

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. इस घटना के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस और विपक्ष के कई सांसदों ने आज (मंगलवार) को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला. विपक्षी नेताओं का कहना है कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना चाहिए और संसद में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए.

राहुल गांधी ने मार्च से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह छात्रों के साथ हुई कथित सख्ती के खिलाफ जवाब मांगने के लिए प्रधानमंत्री आवास तक जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले की जिम्मेदारी लेने से बच रही है और संसद में भी इस पर चर्चा नहीं करना चाहती.

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों को अपने सवाल उठाने पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जो लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है.

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

इससे पहले राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग है कि संसद में छात्रों की समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुली और विस्तृत चर्चा हो. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश की सबसे बड़ी पंचायत में युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं होगी, तो फिर कहां होगी.

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्ष छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगा. उन्होंने भरोसा जताया कि छात्रों की चिंताओं को सड़क से लेकर संसद तक उठाया जाता रहेगा. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने घायल छात्रों से मुलाकात करने की बात भी कही.

छात्रों के अधिकारों के समर्थन में कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों के साथ खड़ी है. खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार को बल प्रयोग और लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई पर जवाब देना होगा.

विपक्षी नेताओं का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और संसद के अंदर भी इसे उठाने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: संसद सुरक्षा चूक केस में आरोपी सागर शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत, एक महीने की अंतरिम जमानत

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

19 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

29 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

30 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

57 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago