देश

आतंकवादी समाज को बांटना चाहते हैं, देश एकजुट होकर देगा जवाब: श्रीनगर में बोले राहुल गांधी

 Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर का दौरा किया, जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया. इस हमले में कई निर्दोष लोग घायल हुए थे.

राहुल गांधी ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “आतंकियों का मकसद समाज में फूट डालना है, लेकिन हम उन्हें इसमें सफल नहीं होने देंगे. पूरा देश एक साथ खड़ा है और ऐसी हिंसा के खिलाफ एकजुट है.”

राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

उन्होंने बताया कि उन्होंने घायलों में से एक पीड़ित से मुलाकात की और उनके दर्द को साझा किया. इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की.

राहुल गांधी ने कहा, “मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है. यह हमला न सिर्फ निर्दोष लोगों पर था, बल्कि हमारी सामाजिक एकता पर भी हमला था.”

उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर सरकार के साथ बैठक हुई है और कांग्रेस ने साफ कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: “वीजा रद्द…खोज कर वापस भेजें”, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश, पाकिस्तानियों को जल्द हटाएं

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

8 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

8 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

52 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago