Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pahalgam Terror Attack: “वीजा रद्द…खोज कर वापस भेजें”, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश, पाकिस्तानियों को जल्द हटाएं

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों के सभी वीजा को रद्द कर दिया है.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों के सभी वीजा को रद्द कर दिया है. वीजा रद्द होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढकर उन्हें वापस भेजा जाए.

Amit Shah ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

गृह मंत्री Amit Shah ने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ये फैसला लिया है. भारत सरकार ने आगामी आदेश तक वीजा सर्विस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अब किसी भी तरह का कोई वीजा जारी नहीं किया जाएगा. इसके अलावा जो भी पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर भारत में आए, या फिर रह रहे थे, उन्हें देश छोड़ने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें- मिस्टर मुर्तजा…आपकी ओर से लगातार आतंक फैलाया जा रहा, इसलिए सिंधु जल संधि तत्काल निलंबित— भारत की PAK को दो टूक, देखें पूरा पत्र

अमित शाह के आवास पर होगी बैठक

बता दें कि संधु जल समझौता पर रोक लगाए जाने के बाद, इस मुद्दे को लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital