देश

संसद में भिड़े दिग्गज: आंख मारने से लेकर कॉम्प्रोमाइज्ड तक; जानें राहुल गांधी vs रविशंकर प्रसाद में क्या-क्या हुआ?

Rahul Gandhi vs Ravi Shankar Prasad: लोकसभा में इन दिनों लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था के ‘कैप्टन’ यानी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ऐतिहासिक बहस चल रही है. बुधवार को चर्चा के दौरान सदन में उस समय तनाव चरम पर पहुंच गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने कहा कि देश की आवाज को सदन में दबाया जा रहा है और प्रधानमंत्री ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ (समझौतावादी) हैं. इस टिप्पणी ने सत्ता पक्ष को आगबबूला कर दिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया.

विपक्ष की आवाज का गला घोंटा जा रहा- Rahul Gandhi

चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने सीधे तौर पर स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह सदन देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन जब भी विपक्ष का नेता बोलने के लिए खड़ा होता है, उसे रोक दिया जाता है. मुझे बार-बार रूल बुक दिखाई जाती है. राहुल ने आगे प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं और सदन को पक्षपातपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है.

रविशंकर प्रसाद का पलटवार

राहुल गांधी के ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ शब्द का इस्तेमाल करते ही भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सदन में चिल्लाकर विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि नेवर…नेवर! पीएम मोदी का भारत कभी कॉम्प्रोमाइज्ड नहीं होगा. राहुल गांधी को संसदीय मर्यादा की बेसिक समझ भी नहीं है. प्रसाद ने राहुल के पुराने व्यवहार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “विपक्ष के नेता कभी सदन में आंख मारते हैं, तो कभी पीएम के गले पड़ते हैं, यह कौन सा व्यवहार है?

अविश्वास प्रस्ताव पर सियासी घमासान

विपक्ष का आरोप है कि बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी को 20 से अधिक बार बोलने से रोका गया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं. वहीं, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जब सदन चलता है, तो राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं और फिर कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें: अरे..अरे..! जयंती के दिन ही माधवराव सिंधिया के नाम 33 लाख का नोटिस? ग्वालियर में लिस्ट पर हड़कंप

रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग सदन को ‘अराजकता’ में बदलना चाहते हैं. उन्होंने सेना और शहादत पर सबूत मांगने के पुराने मुद्दों को भी उछाला और कहा कि स्पीकर ने कई बार सदन में कागज फेंके जाने और अपमान के बावजूद मुस्कुराकर धैर्य दिखाया है.

संसद में तैयार हो रही है सियासी पिच

संसद में चल रही यह बहस केवल एक पद (स्पीकर) तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह आगामी चुनावी राजनीति की पिच तैयार कर रही है. राहुल गांधी जहाँ खुद को देश की दबी हुई आवाज के रूप में पेश कर रहे हैं, वहीं भाजपा उन्हें एक ‘अपरिपक्व’ नेता साबित करने में जुटी है. गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन के बाद इस चर्चा का रुख और भी कड़ा होने की उम्मीद है. फिलहाल, सदन की गरिमा और अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकतंत्र का यह टकराव सुर्खियों में बना हुआ है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

10 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

11 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

25 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

37 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

1 hour ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

1 hour ago