राहुल गांधी
Rahul Gandhi Gujarat Visit: गुजरात में विधानसभा चुनाव में लगभग ढाई साल बचा हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं. शनिवार को उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है. राहुल गांधी ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और खुले मंच से यह कहना चाहता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी जनता को सही दिशा नहीं दिखा पा रही है.”
उन्होंने आगे कहा, “गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं. एक वे जो जनता के साथ खड़े हैं और जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है. वहीं, दूसरे वे हैं जो जनता से कटे हुए हैं, जिनमें से कई लोग बीजेपी से मिले हुए हैं. जब तक इन दोनों समूहों को अलग नहीं किया जाता, तब तक गुजरात की जनता कांग्रेस पर विश्वास नहीं कर सकती.”
राहुल गांधी प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा, “गुजरात की जनता एक सशक्त विकल्प चाहती है, न कि कांग्रेस की ‘बी टीम’. मेरी जिम्मेदारी है कि पार्टी के अंदर मौजूद इन दोनों समूहों की छंटनी करूं. हमारे पास बब्बर शेर हैं, लेकिन वे पीछे से बंधे हुए हैं. अगर पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़े फैसले लेने पड़े और 10, 15, 20, 30 लोगों को निकालना पड़ा तो हमें यह करना चाहिए. जो लोग अंदर रहकर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें बाहर कर देना चाहिए. अगर वे बाहर जाकर बीजेपी के लिए काम करेंगे, तो वहां भी उन्हें जगह नहीं मिलेगी.”
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की और संगठन, गुजरात की राजनीति और सरकार के कामकाज को लेकर उनके विचार जाने. उन्होंने कहा, “मैं यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों की समस्याएं समझने आया हूं.”
दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस की गुजरात में स्थिति मजबूत करने की दिशा में कार्यरत हैं. उन्होंने शुक्रवार से अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़े बदलाव के संकेत दिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस एक मजबूत रणनीति बनाएगी. अहमदाबाद पहुंचने के बाद उन्होंने सीधे गुजरात कांग्रेस मुख्यालय, पालदी का रुख किया और पूरे दिन पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कीं.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में 1995 से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है. राहुल गांधी हाल ही में कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों से मुलाकात कर चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने पार्टी के लगभग 400 तालुका और नगर पालिका प्रमुखों से भी बातचीत की.
बैठकों के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गुजरात में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना था. राहुल गांधी ने प्रखंड, जिला और राज्य स्तर के नेताओं की बातें सुनीं और उनकी राय ली कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए किन बदलावों की आवश्यकता है.”
वेणुगोपाल ने कहा, “हमारा मुख्य फोकस पार्टी संगठन को मजबूती देने पर है. इसलिए हम स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं ताकि कांग्रेस को गुजरात में एक नई ऊर्जा के साथ पुनर्जीवित किया जा सके.”
ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा- हमने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहल कीं
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…