उत्तर प्रदेश

यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी उल्फत हुसैन गिरफ्तार, विस्फोटक और हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. यूपी एटीएस की सहारनपुर यूनिट ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है.

2002 से चल रहा था फरार

आतंकी उल्फत हुसैन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. उल्फत हुसैन साल 2002 से फरार चल रहा था. उल्फत कश्मीर के पूंछ जिले का रहने वाला है. उसका पूरा नाम उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुलस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ हुसैन मलिक है.

2001 में भी हुआ था गिरफ्तार

एटीएस ने आतंकी की गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए बताया कि उल्फत ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी सेंटर में ट्रेनिंग ली थी.यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद मुरादाबाद में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था. 9 जुलाई 2001 को उल्फत को एक AK 47, एक AK56, दो पिस्टल, 12 हैंड ग्रेनेड, 50 डेटोनेटर, 29 किलो विस्फोटक और 507 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगों में आरोपी शाहरुख पठान को बीमार पिता की देखभाल के लिए 15 दिन की अंतरिम जमानत

जेल से रिहा होने के बाद हुआ था फरार

एटीएस ने आगे बताया कि उल्फत को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा किया गया था, लेकिन बाद में वह फरार हो गया था, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Gurugram: PG में मृत मिली एटा की 20 साल की लड़की, संदेह उसके लिव-इन-पार्टनर पर; मां ने लगाया हत्या का आरोप

Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…

2 hours ago