देश

कोयले की ‘आग’ में झुलसा रायगढ़! प्रदर्शनकारियों ने फूंकी बस और कार, टीआई पर जानलेवा हमला

रिपोर्ट- मनोज सिंह



Chhattisgarh Coal Mine Protest: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान के खिलाफ चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को हिंसक हो गया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उग्र प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़ी एक बस और एक कार में भी आग लगा दी.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

गिरफ्तारी के बाद आंदोलन हुआ हिंसक

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में 8 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान को लेकर नियमविरुद्ध हुई जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण सोमवार से तमनार क्षेत्र के तमनार सीएचपी चौक पर आंदोलन कर रहे थे. कल रात से ग्रामीणों ने इलाके के दूसरी कोयला खदानों से निकलने वाले कोयले के ट्रकों को रोक दिया था. जिसके बाद आज पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को दोपहर में हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई का ग्रामीण विरोध करने लगे.

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई

इसी बिच जब कोयला गाड़ियों को पुलिस द्वारा जाने देने को कहा गया तो ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हाथपाई होने लगी. दोपहर 2 बजे के आसपास ग्रामीणों ने हंगामा मचाया दिया.

टीआई कमला पुसाम को आई गंभीर चोटें

पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शनकारियों ने बस और कार में आगजनी कर दी. इसी दौरान ग्रामीणों के हमले में टीआई कमला पुसाम घायल हो गईं. मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन ने अतिरिक्त बल बुलाया और हालात पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिये. जानकारी के अनुसार आस-पास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात की जा रही है. पुलिस के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- वर्दी की आड़ में हवस का खेल! मंडला की युवती ने आरक्षक पर लगाये गंभीर आरोप

फिलहाल पुलिस के द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago