देश

विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह की कोलकाता यात्रा, तीन दिनों का प्रवास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोलकाता यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यह उनकी वर्ष की अंतिम प्रमुख राजनीतिक यात्राओं में से एक होगी, जिसमें पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित शाह 29 दिसंबर की शाम को कोलकाता पहुंचेंगे और वहां 31 दिसंबर तक रहेंगे. यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बंगाल दौरे के ठीक बाद हो रहा है, जो भाजपा की 2026 में ममता बनर्जी की टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) को चुनौती देने की मजबूत तैयारी को दर्शाता है.

यात्रा की शुरुआत सोमवार की रात को होगी, जब अमित शाह कोलकाता पहुंचते ही भाजपा के शीर्ष स्थानीय नेताओं के साथ कोर ग्रुप की बैठक करेंगे. यह बैठक पार्टी की आंतरिक तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर केंद्रित रहेगी. इस दौरान राज्य इकाई के नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा और आगामी चुनावों के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा.

संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा

30 दिसंबर को शाह का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा. सुबह से ही वे पार्टी के कोर ग्रुप और सामान्य नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे. इस दिन वे मीडिया से मुखातिब होंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे, जिसमें चुनावी मुद्दों, एसआईआर प्रक्रिया और टीएमसी सरकार की नीतियों पर हमला बोल सकते हैं.

इसके अलावा, शाह इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस) के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करेंगे. शाम को वे आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कोलकाता कार्यालय जाएंगे, जहां उनकी संघ के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रचारकों के साथ लंबी बैठक होगी. इस बैठक में बंगाल के स्थानीय मुद्दों, संगठन विस्तार और चुनावी चुनौतियों पर विस्तृत मंत्रणा होगी.

यात्रा का समापन 31 दिसंबर को होगा, जब अमित शाह कोलकाता में एक वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे, जहां शाह उन्हें चुनावी जीत का मंत्र देंगे और उनमें उत्साह भरेंगे. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इस दिन वे कोलकाता के कुछ ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह का U-Turn! मोदी के गुणगान पर मचा बवाल तो बोले- मैं RSS का कट्टर विरोधी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago