देश

Delhi NCR Rains: राजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD का अलर्ट- 19 अप्रैल को भी होगी झमाझम

Delhi Weather: भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार रात बड़ी राहत मिली. अचानक तेज हवाओं के बाद बारिश से मौसम सुहावना हो गया.

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कुछ घंटे पहले आसमान में अचानक काले बादल छा गए और उसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. वसंत कुंज इलाके में धूल भरी आंधी के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई. हालांकि, मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को भी गरज के साथ बिजली चमकने और धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है. साथ ही बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है. पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अप्रैल की शाम को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. शाम के दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इतना ही नहीं, सुबह के समय 10-12 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है, जो दोपहर के दौरान धीरे-धीरे बढ़कर 20-24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी.

वहीं, 20 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवा की गति 10-20 किमी/घंटा रहेगी. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

आईएएनएस

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

22 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

23 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

23 minutes ago