देश

रायपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन किया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों को संबोधित किया. समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक, खेल प्रेमी और अधिकारी उपस्थित रहे.

मैदान में उमड़ा युवाओं का सैलाब

इस महोत्सव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से हजारों युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया. मेगा फाइनल में लगभग 5,000 खिलाड़ी उतरे, जिसने इसे देश के सबसे बड़े स्थानीय खेल आयोजनों में से एक बना दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खेल क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश का खेल बजट 12,000 करोड़ रुपए से भी कम था, लेकिन आज यह बढ़कर 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है. टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस) के तहत एथलीटों को 25,000 से 50,000 रुपए तक की मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे वे बेहतर तैयारी कर पा रहे हैं.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिया संदेश

पीएम मोदी ने भविष्य की बड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित होंगे, जहां पूरी दुनिया की नजर भारत पर होगी. यह युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर होगा. इसके अलावा, भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तरह प्रयासरत है. उन्होंने कहा, “आज मैं देश के हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं कि आप सिर्फ अपनी जीत के लिए नहीं खेल रहे हैं, आप देश के लिए खेल रहे हैं, आप तिरंगे के मान-सम्मान के लिए खेल रहे हैं.”

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें. बच्चों को खुले मैदानों में भेजें, क्योंकि खेल केवल सीखने का माध्यम नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की आधारशिला है. खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट विकसित होता है.

ये भी पढें: लखनऊ में पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, देश की महान विभूतियों को किया नमन

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

22 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

36 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

53 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago