Bharat Express DD Free Dish

Raipur

रायपुर के IGKV में बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी पेपर परीक्षा से 2 घंटे पहले WhatsApp पर लीक हो गया. विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है.

दक्षिण 24 परगना के रायपुर में गंगा किनारे एक विशाल नदी जहाज़ के अचानक तट के बेहद करीब पहुंचने से लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

Devkinandan Thakur Raipur Bhagwat Katha 2026: रायपुर के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से होगा. कथा में प्रवेश के लिए ‘नो तिलक नो एंट्री’ नियम लागू रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया है.

Navya Malik Drugs Case: अगस्त 2025 से शुरू हुए हाई-प्रोफाइल नव्या मलिक ड्रग्स मामले में ईडी ने कदम रख दिया है. रायपुर पुलिस से चार्जशीट और सभी रिकॉर्ड्स मांगकर अब करोड़ों रुपये के इस ड्रग्स नेटवर्क की जांच शुरू की जा रही है.

RSS Strategy 2026: संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय शहडोल दौरा संपन्न हो गया है. कड़े सुरक्षा घेरे के बीच वे रायपुर के लिए रवाना हुए. अपने प्रवास के दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की.

Raipur septic tank accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन हुआ. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से खिलाड़ियों को संबोधित किया.

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर कई यात्री पिछले तीन दिनों से बच्चों और सामान के साथ फंसे हुए हैं। हालात ये हैं कि अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए यात्रियों को सामान्य किराए से कई गुना अधिक कीमत देकर टिकट लेनी पड़ रही है। इसके बावजूद इंडिगो की ओर से रद्द फ्लाइटों का रिफंड अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है। इन सारी स्थितियों की पड़ताल हमारे संवाददाता मनोज सिंह ने छत्तीसगढ़ से की है।

बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर हुई बड़ी मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त तीनों जवानों को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। कल हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने कुल 18 माओवादी कैडरों को ढेर किया है, जबकि तीन वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भावुक माहौल में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और परिवारजनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर कल सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। शुरुआती आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि सात माओवादी ढेर किए गए थे, लेकिन सर्च ऑपरेशन के बाद यह संख्या बढ़कर 12 तक पहुंच गई, और बाद में कुल 18 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए। घटनास्थल से LMG, SLR, INSAS और .303 राइफलें समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG के तीन वीर जवानों ने शहादत दी... भारत एक्सप्रेस के साथ देखिये देश-विदेश की सभी बड़ी खबरें |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में 60वें अखिल भारतीय पुलिस सम्मेलन में भाग लेते हुए पुलिस व्यवस्था को पेशेवर, संवेदनशील और उत्तरदायी बनाने पर जोर दिया.